श्री गणेश आरती : जय गणेश देवा | Sri Ganesh Aarti : Jai Ganesh Deva Lyrics With Meaning

 श्री गणेशायः नम


सभी विघ्न को हरने वाले और सभी जीव का मंगल करने वाले |  कोई भी शुभ कार्य की शुरुवात में सबसे पहले स्मरण करने वाले भगवान श्री गणेश उनकी आरती गई जाती हैं | हिन्दू धर्म के एक बहुत ही अहम् व भक्तों के प्यारे भगवान श्री गणेश जो भक्तों के द्वारा अलग-अलग नामो से पुकारे जाते हैं | कोई उन्हें गणपति कहता हैं तो कोई विग्नहर्ता तो कोई विनायक कहके पुकारता है और कोई एकदन्त कहकर पुकारता है |महराष्ट्र में भगवान श्री गणेश जी का एक बहुत ही प्राचीन व प्रसिद्ध मंदिर है जो सिद्धि विनायक के नाम से प्रसिद्ध है जहा उनके भक्त दूर-दूर से दर्शन करने के लिए आते है और खास करके गणेश चतुर्थी में तो यह इतनी भीड़ होती है की खड़े होने तक की भी जगह नहीं मिलती तब भी उनके भक्त उनकी एक झलक पाने दूर दूर से आते है |  भगवान श्री गणेश की आरती गणेश चतुर्थी में रोज शुबहा - शाम अवश्य गण चाहिए |  














   श्री गणेश आरती






जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा | 
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा || 



एकदन्त, दयावन्त, चार भुजाधारी,
माथे सिन्दूर सोहे, मूस की सवारी | 
पान चढ़े,फूल चढ़े और चढ़े मेवा,
लडुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा ||  



जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा | 
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा || 



अंधन को आँख देत, कोढ़िन को काया,
बांझन को पुत्र देत,निर्धन को माया | 
सूर श्याम शरण आए, सफल कीजै सेवा || 



जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा | 
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा || 



दिनन की लाज रखो,शम्भु सुतकारी | 
कामना को पूर्ण करो जय बलहारी || 



जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा | 
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ||   



भगवान श्री गणेश मंत्र :- ॐ गण गणपते नमः, ॐ गण गणपते नमः || 






श्री गणेश आरती हिंदी अनुवाद 





ओ भगवान गणेश, आपकी जय हो | ओ भगवान गणेश, आपकी जय हो |ओ भगवान गणेश, 
आपकी जय हो |पारवती आपकी माता हैं और भगवान शिव आपके पिता हैं |

आपका एक दांत हैं, आप दयालु हैं और आपकी चार भुजाएं हैं | 
आपके माथे पर तिलक सोहता है और आप भूषिक की सवारी करते है | 

आपको पान, फूल और मेवे का चढ़ावा चढ़ता है | 
लड्डुओं का भोग लगता है और सन्त आपकी सेवा में रत रहते है | 

ओ भगवान गणेश, आपकी जय हो | ओ भगवान गणेश, आपकी जय हो |ओ भगवान गणेश, 
आपकी जय हो |पारवती आपकी माता हैं और भगवान शिव आपके पिता हैं |


 आप अन्धे को आँखे प्रदान करते हैं  तथा कोढ़ के रोगी को सुन्दर शरीर प्रदान करते है | 
आप बांझ स्त्रियों को पुत्र प्रदान करते है तथा निर्धनों को माया देते है | 

हम दिन रात आपकी शरण में आते हैं, हमारी सेवा को सफल कीजिए | 
पारवती आपकी माता हैं और भगवान शिव आपके पिता हैं |

ओ भगवान गणेश, आपकी जय हो | ओ भगवान गणेश, आपकी जय हो |ओ भगवान गणेश, 
आपकी जय हो |पारवती आपकी माता हैं और भगवान शिव आपके पिता हैं |




One who removes all obstacles and blesses all living beings. At the beginning of any auspicious work, Lord Ganesha, the first to remember him, goes to his aarti. Lord Ganesha, a very important and beloved of the devotees of Hindu religion, who is called by different names by the devotees. Some call him Ganapati, some call him Vignaharta, some call him Vinayak and some call him Ekadanta. There is a very ancient and famous temple of Lord Ganesha in Maharashtra, which is famous by the name of Siddhi Vinayak, where his devotees come from far and wide to have darshan and especially during Ganesh Chaturthi, it is so crowded that standing Even if there is no place to be there, even then his devotees come from far and wide to have a glimpse of him. Lord Ganesha's aarti should be performed every day in Ganesh Chaturthi.



                Sri Ganesh Aarti Lyrics In English



Jay Ganesh, Jay Ganesh, Jay Ganesh Deva |
Jay Ganesh, Jay Ganesh, Jay Ganesh Deva
Mata Jaakii Paarvati, Pita Mahaadeva ||


Ek Dant Dayaavant, Charr Bhujaadhaari |
Mastak Trilok Sohe, Moose Ki Sawari ||


Paan Chadde, Phuul Chaddhe Aur Chadde Mewa |
Ladduan Ka Bhog Lage, Sant Kare Sevaa ||


Jay Ganesh, Jay Ganesh, Jay Ganesh Deva
Mata Jaakii Paarvati, Pita Mahaadeva ||


Andhe ko Aankh Det, Koddhin Ko Kaayaa |
Baanjhan Ko Putra Det, Nirdhan Ko Maayaa ||
Suueashyaam Shaarann Aae Saphal Kije Seva |


Jay Ganesh, Jay Ganesh, Jay Ganesh Deva
Mata Jaakii Paarvati, Pita Mahaadeva ||







Bhagwan Shri Ganesh Mantra :- Om Gann Gannpate Namah 




 Sri Ganesh Aarti Meaning In English






Victory To You, O Lord Ganesha, Victory To You, O Lord Ganesha, Victory To You, O Lord Ganesha Deva.
You Are Born Of Mother Parvati And Lord Shiva Is Your Father.

You Have A Single Tusk, You Are Filled With compassion And You Have Four Hands.
You Have A Beautiful Vermilliom Mark On Your Forehead, And You Ride On Your Vahana(Carrier) Which Is In The Form Of A Mouse.

Devotees Offer You Paan( Betel Leaves), flowers Mewa( Dry Fruits).
And Sweet In The Form Of Laddus,Saints Offer Devotional Services To You.

You Bestow Vision To The Blind, And Heal The Leper.
You Bestow Children To The Barren Women, And Wealth To The Destitute.

We Pray To You Day And Night. Please Bestow Success On Us.
You Are Born Of Mother Parvati And Lord Shiva Is Your Father.
Victory To You, O Lord Ganesha, Victory To You, O Lord Ganesha, Victory To You, O Lord Ganesha Deva








किसी भी त्रुटि या सुझाव के लिए नीचे दिए गए ईमेल पर संपर्क कर सकते है या फिर अपना कमेंट नीचे छोड़ सकते हैं |

यह जानकारी आपको कैसी लगी ये आप हमें कमेंट करके ज़रूर बताये | और अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो और ऐसी जानकारी के लिए आप हमारे divyagyanoo पेज से जुड़े रहे | 

या फिर आप हमारी वेबसाइट "www.divyagyanoo.blogspot.com " से जुड़े रह सकते हैं | और ऐसी ही रोमाँचक 
जानकारी प्राप्त कर सकते हैं | 

आप हमारे यूट्यूब चैनल को भी फॉलो कर सकते हैं - https://youtube.com/channel/UC-u5xle-M7AfvifiC4edkkg  जहा आप मधुर भजन व गीत भी सुन सकते हैं और इसका आनंद ले सकते हैं | 

और साथ ही  हमारे फेसबुक पेज को भी फॉलो कर सकते है  https://www.facebook.com/divyagyanoo/

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ