ॐ ऐं सरस्वते नमः 






 ||  सरस्वती वन्दना : या कुन्देन्दुतुषारहार  || 


या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता 
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना | 
या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता 
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा || १ || 


शुक्लां ब्रह्मविचार सार परमामाद्यं जगद्व्यापिनीं 
वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहम | 
हस्ते स्फटिकमालिकां  विदधतीं पद्मासने संस्थिताम 
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम || २ || 




अर्थ 



जो विद्या की देवी भगवती सरस्वती कुन्द के फूल, चन्द्रमा, हिमराशि और मोती के हार की तरह धवल वर्ण की हैं और जो श्वेत वस्त्र धारण करती है, जिनके हाथ में वीणा-दण्ड शोभायमान हैं,जिन्होंने श्वेत कमलों पर आसान ग्रहण किया है तथा ब्रह्मा,विष्णु और महादेव आदि देवताओं द्वारा जो सदा पूजित है, वहीं सम्पूर्ण जड़ता और दूर कर देने वाली माँ सरस्वती हमारी रक्षा करें | 



 शुक्लवर्ण वाली, सम्पूर्ण चराचर जगतं में व्यापत, आदिशक्ति, परमब्रह्म के विषय में किए गए विचार एवं चिन्तन के सार रूप परम उत्कर्ष को धारण करने वाली, सभी भयों से भयदान देने वाली, अज्ञान के अँधेरे को मिटाने वाली, हाथों में वीणा,पुस्तक और स्फटिक की माला धारण करने वाली और पद्मासन पर विराजमान बुद्धि प्रदान करने वाली, सर्वोच्च ऐश्वर्य से अलङ्कृत, भगवती शारदा ( देवी सरस्वती ) की मै वन्दना करता हूँ |     



Saraswati Vandana: Ya Kundendu Tushara Hare 




Ya Kundendu Tusharahara Dhavala Ya Shubhra Vastravrita
Ya Veena Varadanda Manditakara Ya Shveta Padmasana
Ya Brahmachyuta Shankara Prabhritibhir Devaih Dasa Pujita
Sa Mam Pattu Saravatee Bhagavatee Nishesha Jadyapaha || 1 ||


Shuklam Brahmavichara Sara, Padmamadyam Jagadvyapineem
Veena Pustaka Dharineema Bhayadam Jadyandhakarapaham |
Haste Sphatikamalikam Vidadhateem Padmasane Samsthitam
Vande Tam Parmeshvareem Bhagwateem Buddhipradam Sharadam || 2 || 









Meaning


  • The goddess of learning, Bhagwati Saraswati, who is as white as a necklace of flowers, moon, snow and pearls, and who wears white clothes, in whose hands the veena-danda is graceful, who has easily received on the white lotus and Brahma May Saraswati, who is always worshiped by gods like Vishnu and Mahadev etc., protect us from all inertia and away.

  • Bright-coloured, pervading the entire pastoral world, Adishakti, the essence of thought and contemplation about the Supreme Brahman, who holds the supreme loftiness, gives fear from all fears, removes the darkness of ignorance, holds a veena, book and I worship Bhagwati Sharada (Goddess Saraswati), who wears a garland of crystals and bestows wisdom on Padmasana, adorned with supreme opulence.







किसी भी त्रुटि या सुझाव के लिए नीचे दिए गए ईमेल पर संपर्क कर सकते है या फिर अपना कमेंट नीचे कमेंट बॉक्स में छोड़ सकते हैं |  


यह जानकारी आपको कैसी लगी ये आप हमें कमेंट करके ज़रूर बताये | और अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो और ऐसी जानकारी के लिए आप हमारे divyagyanoo पेज से जुड़े रहे | 

या फिर आप हमारी वेबसाइट "www.divyagyanoo.blogspot.com " से जुड़े रह सकते हैं | और ऐसी ही रोमाँचक 
जानकारी प्राप्त कर सकते हैं | 

आप हमारे यूट्यूब चैनल को भी फॉलो कर सकते हैं - https://youtube.com/channel/UC-u5xle-M7AfvifiC4edkkg  जहा आप मधुर भजन व गीत भी सुन सकते हैं और इसका आनंद ले सकते हैं |